दिल्ली-NCR की आज (25 जुलाई 2024) भी सुबह की शुरुआत कल की तरह झमाझम बारिश से हुई। कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। जिससे दिल्ली वासियों से उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को भी दिन भर हल्की बारिश होती रही। आज गुरुवार को भी राजधानी में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली है। इससे बहुत से लोगों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश भी हो रही है।
