Mohalla Clinics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को ऐलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए 100 स्पेशल मोहल्ला क्लीनिक (100 Special Mohalla Clinics) खोले जाएंगे। 4 ‘महिला स्पेशल मोहल्ला क्लीनिक’ का उद्घाटन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों और महिलाओं का यहां मुफ्त इलाज किया जाएगा। बता दें कि ‘मोहल्ला क्लीनिक’ अरविंद केजरीवाल सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसका मकसद शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (Primary Healthcare) सुविधाओं को बढ़ावा देना है।
