Get App

Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, कई रास्ते रहेंगे बंद, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें सुरक्षा के चलते कई रास्तों को बंद किया गया है। कई रूट को डायवर्ट किया गया है। सुबह 10.30 बजे तक कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2023 पर 11:29 AM
Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, कई रास्ते रहेंगे बंद, इन रास्तों का करें इस्तेमाल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की व्यवस्थाओं को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। परेड ती रिहर्सल सुबह 10य30 बजे विजय चौक से शुरू होगी। यह कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पर खत्म होगी। इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड के रास्तों से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस की इस एडवाइजरी में कई रास्तों को बंद किया गया है। वहीं कई रूट को डायवर्ट किया गया है।

रिहर्सल के चलते कर्तव्यपथ, विजय चौक से इंडियागेट पर रविवार शाम 6 बजे से सोमवार को परेड खत्म होने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड से कर्तव्यपथ की ओर भी रविवार रात 11 बजे से लेकर सुबह परेड खत्म होने तक जाने की अनुमति नहीं है। इंडिया गेट सी-हेक्सागन भी सोमवार सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पर पहुंचने तक बंद रहेगा।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

उत्तर से दक्षिण के लिए , रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां,आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, रिंग रोड, सफदरजंग मदरसा से लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग. पूर्व से पश्चिम जाने के लिए, रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग. रिंग रोड, बुलवर्ड रोड, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी फ्लाईओवर, फैज रोड, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड. रिंग रोड, आईएसबीटी, चंदगी राम अखाड़ा, आईपी कॉलेज, माल रोड, आजादपुर, पंजाबी बाग।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें