Get App

Delhi: संदिग्ध आतंकियों के घर से मिले 2 ग्रेनेड, इंसानी खून, नाले से क्षत-विक्षत शव भी बरामद

सूत्रों ने कहा कि हत्या के बाद शव के आठ टुकड़े कर दिए गए थे। ऐसा शक है कि मरने वाला एक ड्रग रैकेट से जुड़ा हुआ था। पुलिस अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 20-25 दिन पहले व्यक्ति की हत्या की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2023 पर 9:27 PM
Delhi: संदिग्ध आतंकियों के घर से मिले 2 ग्रेनेड, इंसानी खून, नाले से क्षत-विक्षत शव भी बरामद
दिल्ली पुलिस ने भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक नाले के पास से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया

दिल्ली (Delhi) में आतंकी संगठनों (Terrorist Group) के साथ संदिग्ध संबंधों के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके घर से दो हथगोले (Hand Grenades) और इंसान के खून (Human Blood) के निशान मिले हैं। ये दोनों इस घर में किराय पर रहते थे। इस बीच पुलिस ने शनिवार को भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक नाले के पास से एक क्षत-विक्षत शव (Dead Body) बरामद किया है। सूत्रों ने कहा कि हत्या के बाद शव के आठ टुकड़े कर दिए गए थे। ऐसा शक है कि मरने वाला एक ड्रग रैकेट से जुड़ा हुआ था। पुलिस अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 20-25 दिन पहले व्यक्ति की हत्या की गई थी।

पुलिस ने कहा है कि दो आरोपियों- जगजीत सिंह उर्फ ​​जग्गा और नौशाद को सेल ने गुरुवार को आतंकवादी संगठनों के साथ उनके संदिग्ध संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

नलवा ने कहा, “जांच के दौरान, दोनों आरोपी पुलिस टीम को भलस्वा डेयरी क्षेत्र के श्रद्धानंद कॉलोनी में अपने किराए के घर पर ले गए, जहां से दो हथगोले बरामद किए गए। FSL टीम को इंसान के खून के निशान भी मिले हैं। ”

पुलिस जांच शुरू करेगी और ये पता लगाएगी कि घर में किसका खून था और क्या दोनों संदिग्धों ने किसी की हत्या की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें