Delhi Rain Today: बारिश ने राजधानी के कई हिस्सों में दी दस्तक, तापमान में हुई गिरावट

Delhi Rain Today: दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार रात को हुआ बारिश से राजधानी का मिजाज बदल गया है। जहां फरवरी में ही तापमान ने उड़ान भर ली थी वो अब फिर से गिर गया है। इसके साथ ही AQI में भी सुधार देखने को मिला है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी दिल्ली NCR में बारिश होने के आसार हैं

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 9:08 AM
Delhi Rain Today: दिल्ली में भी मौसम (Delhi Weather) का मिजाज बदल गया है। जहां बीते हफ्ते गर्मी (Temperature Increase) ने दस्तक देना शुरू कर दी थी वहीं 19 फरवरी को दिल्ली फिर पानी से सराबोर हो गई।

Delhi Rain Today: दिल्ली में भी मौसम (Delhi Weather) का मिजाज बदल गया है। जहां बीते हफ्ते गर्मी (Temperature Increase) ने दस्तक देना शुरू कर दी थी वहीं 19 फरवरी को दिल्ली फिर पानी से सराबोर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आधी रात को हुई हल्की बारिश (Delhi Raining) के बाद मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट देखने को मिली। मंडी हाउस, आरके पुरम, इंद्रप्रस्थ रोड, निजामुद्दीन फ्लाईओवर के पास भैरों मार्ग, कर्तव्य पथ में ताजा बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली NCR में आज भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

दिल्ली में बारिश के बाद AQI में दिखा बदलाव

ताजा बारिश के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली में AQI में गिरावट देखी गई। कई जगहों पर 200 से भी कम AQI दर्ज किया गया जो दिल्लीवासियों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। IGI हवाई अड्डा, द्वारका, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और अन्य जगहों में AQI बेहतर हुआ है। इसके अलावा दिल्ली NCR में आज सुबह छह बजे तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


दिल्ली में होगी और बारिश

IMD के मुताबिक 20 फरवरी को भी दिन के दौरान दिल्ली में अधिक बारिश होने की संभावना है। एक ऑफिशियल बुलेटिन में IMD ने दिल्ली के अवग-अलग हिस्सों में बारिश होने की अपडेट दी है - "दिल्ली एनसीआर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।” यूपी और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश का पूर्वानुमान है।

चीन ने की ब्याज दरों में अनुमान से अधिक कटौती, इस कारण बैंक ऑफ चाइना ने लिया फैसला

हिमाचल के कई इलाकों में हुई बर्फबारी

इस बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज ताजा बर्फबारी हुई। देशभर से बर्फबारी और बारिशों के वडियोज सामने आ रहे हैं। ऐसे में तापमान गिरने से दिल्लीवासियों को राहत मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।