Get App

भारत में ओमीक्रोन के 358 केस, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले- स्वास्थ्य मंत्रालय

ओमीक्रोन संक्रमण से अब तक 114 मरीज ठीक हो चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2021 पर 12:39 PM
भारत में ओमीक्रोन के 358 केस, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले- स्वास्थ्य मंत्रालय
महाराष्ट्र और दिल्ली में Omicron के सबसे ज्यादा मामले

देश में ओमीक्रोन (Omicron) के नये वैरिएंट के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय (Union ministry of health and family affairs) ने 24 दिसंबर को कहा कि भारत में अब तक COVID ​​​​-19 के नए ओमीक्रोन वैरिएंट के 358 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इसमें से 114 मरीज अब तक इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक 17 राज्यों में नया वैरिएंट पाया गया है, जिसमें महाराष्ट्र में 88 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सबसे अधिक मामले दिल्ली में मिले हैं, जहां ओमीक्रोन के 67 मामले दर्ज किए गए हैं। तेलंगाना में 38 मामले हैं जबकि तमिलनाडु में ओमीक्रोन के 34 मामले मिले हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 23 दिसंबर को कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र से उन राज्यों में टीमें भेजने का निर्देश दिया है जहां मामलों में वृद्धि हो रही और जिन राज्यों पास स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें