GDP Growth Forecast: रूस और यूक्रेन की बीच लड़ाई और वैश्विक स्तर पर मौद्रिक सख्ती का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिख सकता है। विश्व बैंक ने आज गुरुवार 6 अक्टूबर को बिगड़ते वैश्विक हालात का हवाला देते हुए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। विश्व बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी।
