Get App

WPI Inflation: खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई में भी मिली राहत, तीन महीने के निचले स्तर पर आई रफ्तार

WPI Inflation: थोक भाव पर आधारित महंगाई बढ़ने की रफ्तार नवंबर महीने में तीन महीने के निचले स्चर पर आ गई। इसके आंकड़े आज सोमवार 16 दिसंबर को जारी हुए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बयान के मुताबिक होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) पर आधारित इनफ्लेशन नवंबर महीने में 1.89 फीसदी पर आ गई जोकि अक्टूबर महीने में 2.36 फीसदी पर थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 1:19 PM
WPI Inflation: खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई में भी मिली राहत, तीन महीने के निचले स्तर पर आई रफ्तार
होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) पर आधारित इनफ्लेशन में गिरावट खाने वाली चीजों खासतौर से सब्जियों के भाव कम होने के चलते आई।

WPI Inflation: थोक भाव पर आधारित महंगाई बढ़ने की रफ्तार नवंबर महीने में तीन महीने के निचले स्चर पर आ गई। इसके आंकड़े आज सोमवार 16 दिसंबर को जारी हुए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बयान के मुताबिक होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) पर आधारित इनफ्लेशन नवंबर महीने में 1.89 फीसदी पर आ गई जोकि अक्टूबर महीने में 2.36 फीसदी पर थी। इसमें यह गिरावट खाने वाली चीजों खासतौर से सब्जियों के भाव कम होने के चलते आई। पिछले साल नवंबर महीने में यह 0.39 फीसदी पर थी। खुदरा महंगाई दर की बात करें तो इसके आंकड़े 12 दिसंबर को आए थे और इसके मुताबिक नवंबर में खुदरा महंगाई की दर घटकर 5.48 फीसदी रही, जो इससे पहले अक्टूबर में 6.21 फीसदी रही थी।

खाने वाली चीजों के भाव गिरने से मिली राहत

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने नवंबर में फूड आइटम्स के भाव बढ़ने की रफ्तार अक्टूबर में 13.54 फीसदी से गिरकर 8.63 फीसदी पर आ गई। इसमें यह गिरावट सब्जियों का इनफ्लेशन 63.04 फीसदी से गिरकर 28.57 फीसदी पर आने के चलते आई। हालांकि आलू के भाव ने परेशान किया और इसका इनफ्लेशन उछलकर 82.79 फीसदी पर पहुंच गया लेकिन प्याज के मामले में यह गिरकर 2.85 फीसदी पर आ गया। तेल और पावर कैटेगरी की बात करें तो इनमें डिफ्लेशन की स्थिति बनी रही और अक्टूबर में 5.79 फीसदी के मुकाबले नवंबर में यह 5.83 फीसदी पर रही। मैनुफैक्चर्ड आइटम्स का इनफ्लेशन इस दौरान 1.50 फीसदी से बढ़कर 2 फीसदी पर पहुंच गया।

खुदरा महंगाई में भी मिली राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें