Get App

BREAKING: वित्तमंत्री आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Devas मल्टीमीडिया मामले पर कर सकती हैं चर्चा- CNBC-AWAAZ SOURCE

सुप्रीम कोर्ट के सोमवार को दिये गये फैसले पर वित्त मंत्री कर सकती हैं चर्चा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 3:27 PM
BREAKING: वित्तमंत्री आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Devas मल्टीमीडिया मामले पर कर सकती हैं चर्चा- CNBC-AWAAZ SOURCE
Budget 2022 के पहले वित्तमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है

इस साल के यूनियन बजट 2022 (Union Budget 2022) को अब एक पखवाड़े से भी कम समय रह गया है और आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman) शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं। सामान्यतया बजट के पहले वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की जाती है। इसलिए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में देश और बाजार की उत्सुकता बढ़ गई है। लोगों को लग रहा है क्या बजट से पहले वित्त मंत्री किसी बड़े राहत पैकेज का ऐलान करने वाली हैं या फिर सरकार की तरफ से कुछ नीतिगत घोषणा हो सकती है।

सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सक्लूसिव सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस को Budget 2022 से संबंधित किसी घोषणा से लेकर देखने की जरूरत नहीं है। सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये जजमेंट को लेकर आयोजित की जा रही है जिसमें सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने देवास मल्टीमीडिया (Devas Multimedia) के मामले में एनसीएलएटी (NCLAT) के फैसले को बरकरार रखा है।

इंद्रप्रस्थ गैस के लिए चुनौती बन रही है, दिल्ली एनसीआर में ईवी की बढ़ती बिक्री

बता दें कि अपने फैसले के तहत NCLAT ने Devas मल्टीमीडिया बंद करने को कहा है जिसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी और अब देश की सर्वोच्च अदालत ने भी एनसीएलएटी के फैसले पर मुहर लगा दी है। माना जा रहा है कि SC के फैसले से भारत का पक्ष मजबूत होगा और इतना ही नहीं इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन में भी भारत का पक्ष मजबूत होगा। सरकार द्वारा ये केस अपने पक्ष में आने पर वित्त मंत्री द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देवास मल्टीमीडिया पर चर्चा की जा सकती है और प्रेस को ब्रीफ किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें