केंद्र सरकार ने आज 6 सितंबर को राजस्व घाटे की भरपाई के लिए 14 राज्यों को 7183 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। यह पोस्ट डेवलूशन रेवेन्यू डेफिसिट (PDRD) ग्रांट की छठी किश्त है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक यह ग्रांट 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर जारी किया है। पीडीआरडी ग्रांट राज्यों को संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत उपलब्ध कराया जाता है और इसका लक्ष्य डेवलूशन के बाद राज्यों के राजस्व खाते में कमी की भरपाई है।
