DA hike bonanza, Garib Kalyan scheme : कैबिनेट ने मंगलवार, 28 सितंबर को केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) यानी DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सीएनबीसी टीवी-18 ने सोर्सेज के हवाले से यह खबर दी है। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ अब डीए बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
