Get App

Edible oil : अब सस्ते हो सकते हैं खाद्य तेल, टैक्स घटाने की तैयारी कर रही है सरकार

दुनिया में वनस्पति तेलों (vegetable oils) का सबसे बड़ा आयातक भारत पॉम ऑयल के इंपोर्ट पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस 5 फीसदी से कम करने पर विचार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 4:20 PM
Edible oil : अब सस्ते हो सकते हैं खाद्य तेल, टैक्स घटाने की तैयारी कर रही है सरकार
यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) और इंडोनेशिया से पॉम तेल (palm oil) के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध के कीमतें तेजी से बढ़ी हैं

edible oils : भारत घरेलू बाजार में खाद्य तेलों (edible oils) की कीमतें काबू में करने के लिए कुछ तेलों पर कर घटाने की योजना बना रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) और इंडोनेशिया से पॉम तेल (palm oil) के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध के कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसे देखते हुए भारत यह कदम उठा सकता है।

सूत्रों ने कहा, दुनिया में वनस्पति तेलों (vegetable oils) का सबसे बड़ा आयातक भारत पॉम ऑयल के इंपोर्ट पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस 5 फीसदी से कम करने पर विचार कर रहा है। हालांकि कर कितना कम किया जाए, इस पर विचार चल रहा है।

पहले ही खत्म कर दी गई है क्रूड पॉम पर बेस इंपोर्ट ड्यूटी

सेस बेसिक टैक्स रेट्स पर लगाया जाता है और इसका उपयोग एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण में इस्तेमाल किया जाता है। क्रूड पॉम ऑयल (palm oil) पर बेस इंपोर्ट ड्यूटी पहले ही खत्म कर दी गई है।

वित्त मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कृषि और खाद्य मंत्रालय भी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें