Get App

इकोनॉमी को झटका: देश के 8 प्रमुख सेक्टरों की मार्च में घटी ग्रोथ, फरवरी के 6% से गिरकर 4.3% पर आई

देश के आठ प्रमुख सेक्टरों (Eight core sectors) की ग्रोथ मार्च महीने में घटकर 4.3 फीसदी पर आ गई, जो फरवरी महीने में 6% थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 6:03 PM
इकोनॉमी को झटका: देश के 8 प्रमुख सेक्टरों की मार्च में घटी ग्रोथ, फरवरी के 6% से गिरकर 4.3% पर आई
मार्च महीने में आठ में सिर्फ तीन सेक्टरों- फर्टिलाइजर, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी में ग्रोथ दर्ज की गई

देश के आठ प्रमुख सेक्टरों (Eight core sectors) की ग्रोथ मार्च महीने में 4.3 फीसदी रही है। जबकि इससे एक महीने पहले फरवरी में इनमें 6 फीसदी की ग्रोथ देखी गई थी। शुक्रवार को कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के मुकाबिक आठ में से तीन सेक्टरों की मार्च महीने में ग्रोथ फरवरी महीने के मुकाबले तेज रही। इन सेक्टरों में फर्टिलाइजर (Fertilisers), सीमेंट (Cement) और इलेक्ट्रिसिटी (Electricity) शामिल हैं। फर्टिलाइजर सेक्टर का उत्पादन मार्च महीने में सालाना आधार पर 15.3 फीसदी बढ़ा, जबकि इलेक्ट्रिसिटी और सीमेंट सेक्टर का उत्पादन क्रमश: 8.8 फीसदी और 4.9 फीसदी बढ़ा।

फरवरी महीने में, फर्टिलाइजर सेक्टर की ग्रोथ में 1.4 फीसदी की गिरावट यानी संकुचन दर्ज की गई थी। वहीं सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर के उत्पादन में क्रमश: 5 फीसदी और 4.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई थी।

वहीं पांच सेक्टर की उत्पादन ग्रोथ फरवरी महीने के मुकाबले धीमी रही। इन पांच सेक्टर में कोयला (Coal), कच्चा तेल (Crude Oil), नेचुरल गैस (Natural Gas) और रिफाइनरी गैस (Refinery Products) शामिल है। इसमें से सबसे अधिक गिरावट कोयला और कच्चे तेल में देखी गई। मार्च महीने में कोलयाल का उत्पादन सालाना आधार पर 0.1 फीसदी कम रहा है। वहीं कच्चे तेल का उत्पान करीब 3.4 फीसदी गिरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें