भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी (Monetary Policy) गुरुवार (10 फरवरी) को आएगी। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक बुधवार (8 जनवरी) को शुरू हो गई है। तीन दिन की बैठक के बाद इसके नतीजें 10 फरवरी को आएंगे। आरबीआई के गवर्नर गुरुवार को इसके नतीजों के बारे में बताएंगे। आइए यहां इस मॉनेटरी पॉलिसी के बारे में आपके हर सवाल का जवाब जानते हैं।
