अमेरिका में इनफ्लेशन (US Inflation) 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट (US Labour Department) ने जनवरी में खत्म 12 महीने के इनफ्लेशन के डेटा जारी कर दिए हैं। यह बढ़कर 7.5 फीसदी पर पहुंच गया है। 1982 के बाद से यह अमेरिका में इनफ्लेशन का सबसे ऊंचा स्तर है।
