Get App

फैक्टरी ग्रोथ मजबूत, फिर भी दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर 55.5 हुई, जानिये वजह

मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 2021 की आखिरी तिमाही में औसतन 56.3 रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 2:54 PM
फैक्टरी ग्रोथ मजबूत, फिर भी दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर 55.5 हुई, जानिये वजह
IHS Markit survey की रिपोर्ट से ये जानकारी मिली

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दिसंबर में कुछ रफ्तार कम हो गई, आईएचएस मार्किट के परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (Purchasing Managers Index (PMI) एक महीने पहले 57.6 के 10 महीने के उच्च स्तर से 55.5 तक घट गया। गौरतलब है कि 50 से ऊपर की रीडिंग गतिविधि में विस्तार को इंगित करता है, जबकि sub -50 घटने का संकेत देता है।

3 जनवरी को जारी IHS मार्किट सर्वेक्षण (IHS Markit survey) के निष्कर्षों के अनुसार, भारतीय उत्पादकों (Indian manufacturers) ने नए काम और उत्पादन में तेज वृद्धि देखी।

“इंडियन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 2021 के अंतिम पीएमआई नतीजे उत्साहजनक थे जिसमें आर्थिक सुधार जारी थे क्योंकि कंपनियों घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्रोतों से नए काम मिल रहे थे। आईएचएस मार्किट के इकोनॉमिक एसोसिएट डायरेक्टर पोलीन्ना डी लीमा (Pollyanna De Lima, Economics Associate Director at IHS Markit) ने कहा कि बहुत ज्यादा बिक्री से उत्पादन में और तेजी आई और कंपनियों ने अपने उत्पादन की रिस्टॉकिंग की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें