मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing), बिजली (Power) और खनन (Mining) जैसे सेक्टर में मजबूत प्रदर्शन के साथ देश का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) जून में 12.3 प्रतिशत बढ़ गया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार दूसरा महीना है, जब इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (Industrial Production) में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी हुई है।
