IMD Alert : भारी बारिश के बीच मुंबई और तेलंगाना में अलर्ट, क्या गर्मी के बाद अब बारिश बनी आफत?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) ने भारी बारिश को देखते हुए चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार को हालात का जायजा लेने के साथ ही अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं

अपडेटेड Jul 10, 2022 पर 11:25 AM
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तेलंगाना के आठ जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है

IMD alert : मानसून की शुरुआत के बाद महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बीच तेलंगाना में भी भारी बारिश हुई है। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तेलंगाना के आठ जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है।

IMD ने शनिवार को मुंबई शहर और उपनगरीय इलाकों में औसत बारिश दर्ज की और फाइनेंशियल कैपिटल में अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5 से 115.5 एमएम) से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) का अनुमान जाहिर किया है। इसके साथ ही जयशंकर, भूपलपल्ली, मुलुगू, राजधानी हैदराबाद सहित आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट (red alert) जारी किआ गया था। आईएमडी ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। साथ ही मुंबई के लिए 10 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।

IMD Update: मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी जमकर बरेसगा पानी, जानिए डिटेल


अलर्ट पर तेलंगाना सरकार

तेलंगाना भारी बारिश के चलते, राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) ने भारी बारिश को देखते हुए चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार को हालात का जायजा लेने के साथ ही अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। खबरों के मुताबिक, चीफ सेक्रेटरी ने तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात की। साथ ही एनडीआरएफ और बचाव दलों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में अलर्ट पर रहने के लिए कह दिया गया है।

अब Omicron के इन sub variants से बढ़ेंगे कोविड के मामले, एक बड़े स्वास्थ्य अधिकारी ने दी यह चेतावनी

मंत्री, सांसद, विधायक रहें तैयार

तेलंगाना और महाराष्ट्र दोनों में रेड अलर्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समय-समय पर हालात की समीक्षा करेंगे और उन्होंने शनिवार और रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की। केसीआर ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से अपने-अपने इलाकों में अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।