इंटनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) अनुमान को घटाकर 8.2 फीसदी कर दिया है। इससे पहने IMF ने वित्त वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी ग्रोथ के 9 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था। IMF ने कहा कि साल 2022 में भारत दुनिया का तीसरी सबसे तेज ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था होगी। भारत का ग्रोथ रेट दर चीन के 4.4 फीसदी के ग्रोथ रेट की तुलना में करीब दोगुना होगा।
