Trade Deficit: सितंबर में व्यापार घाटा कम होकर 5 माह के लो पर, एक्सपोर्ट 2.6% गिरा

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान एक्सपोर्ट 8.77 प्रतिशत घटकर 211.4 अरब डॉलर रहा। वहीं इन 6 महीनों में इंपोर्ट 12.23 प्रतिशत गिरकर 326.98 अरब डॉलर रहा। इस तरह व्यापार घाटा (Trade Deficit) इन 6 महीनों की अवधि के दौरान 115.58 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-अगस्त 2023 अवधि में देश का कुल एक्सपोर्ट 11.9 प्रतिशत घटकर 172.95 अरब डॉलर और इंपोर्ट 12 प्रतिशत गिरकर 271.83 अरब डॉलर रहा था

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 3:32 PM
निर्यात आंकड़ों में गिरावट का यह लगातार आठवां महीना रहा।

Import-Export Data: इस साल सितंबर में भारत का एक्सपोर्ट (Export) 2.6 प्रतिशत घटकर 34.47 अरब डॉलर पर आ गया। इंपोर्ट (Import) भी 15 प्रतिशत घटकर 53.84 अरब डॉलर रहा। इसके चलते देश का व्यापार घाटा (trade deficit) सितंबर 2023 में गिरकर 5 माह के निचले स्तर 19.37 अरब डॉलर पर आ गया। व्यापार घाटा तब होता है, जब एक एक निश्चित समयावधि में किसी देश का इंपोर्ट, उसके एक्सपोर्ट से अधिक हो जाता है। निर्यात आंकड़ों में गिरावट का यह लगातार आठवां महीना रहा। पिछले साल सितंबर महीने में एक्सपोर्ट 35.39 अरब डॉलर और इंपोर्ट 63.37 अरब डॉलर रहा था। यह जानकारी 13 अक्टूबर को जारी हुए सरकारी आंकड़ों से सामने आई है।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान एक्सपोर्ट 8.77 प्रतिशत घटकर 211.4 अरब डॉलर रहा। वहीं इन 6 महीनों में इंपोर्ट 12.23 प्रतिशत गिरकर 326.98 अरब डॉलर रहा। इस तरह व्यापार घाटा इन 6 महीनों की अवधि के दौरान 115.58 अरब डॉलर रहा।

अब Zomato से पार्सल भी होंगे डिलीवर, Xtreme सर्विस शुरू; लेकिन हर कोई नहीं ले सकेगा फायदा


अगस्त में क्या था इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का हाल

अगस्त 2023 के डेटा की बात करें तो अगस्त में भारत का एक्सपोर्ट 6.86 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब डॉलर रहा था। इंपोर्ट अगस्त में 5.23 प्रतिशत घटकर 58.64 अरब डॉलर रहा था। इसके चलते देश का व्यापार घाटा अगस्त में 24.16 अरब डॉलर पर लगभग स्थिर रहा, हालांकि मासिक आधार पर यह बढ़ा था। जुलाई में व्यापार घाटा 20.67 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल-अगस्त 2023 अवधि में देश का कुल एक्सपोर्ट 11.9 प्रतिशत घटकर 172.95 अरब डॉलर और इंपोर्ट 12 प्रतिशत गिरकर 271.83 अरब डॉलर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।