मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में भारत अभी तक 550 अरब डॉलर से अधिक की चीजें इंपोर्ट आयात कर चुका है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि वित्त वर्ष 2022 में भारत का इंपोर्ट बिल रिकॉर्ड ऊंचाई पर रह सकता है और यह 600 अरब डॉलर के आंकड़े को भी पार कर सकता है।
