देश के आठ सेक्टर की ग्रोथ पिछले महीने 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आज 29 दिसंबर को इसके आंकड़े जारी किए। नवंबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट छह महीने में सबसे कम रही और अक्टूबर के मुकाबले में इसमें तेज गिरावट रही। अक्टूबर में आठ कोर सेक्टर-कोयला, कच्चा तेल, स्टील, सीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी, खाद, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स और नेचुरल गैस में ग्रोथ की दर 12.1 फीसदी पर थी जो नवंबर में लुढ़ककर 7.8 फीसदी पर आ गई। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि पिछले महीने इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की रफ्तार काफी सुस्त रही।
