Get App

भारत की GDP ग्रोथ FY23 में 7% से ज्यादा रहेगी, RBI गवर्नर ने दिया भरोसा

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, हाल के सभी ट्रेंड के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2023 की आर्थिक ग्रोथ 7 फीसदी से ज्यादा रहती है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन मान कर चलते हैं कि फिस्कल ईयर 2023 में भारत की GDP ग्रोथ 7 फीसदी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2023 पर 12:53 PM
भारत की GDP ग्रोथ FY23 में 7% से ज्यादा रहेगी, RBI गवर्नर ने दिया भरोसा
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, फिस्कल ईयर 2023 में भारत की GDP ग्रोथ 7 फीसदी से ज्यादा रह सकती है

Indian GDP: दुनिया भर के देश आर्थिक सुस्ती से डरे हुए हैं लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत ग्रोथ दिखा सकती है। यह कहना है RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का। शक्तिकांत दास ने कहा कि, फिस्कल ईयर 2023 में भारत की GDP ग्रोथ 7 फीसदी से ज्यादा रह सकती है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 24 मई को CII के एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

दास ने कहा, "हाल के सभी ट्रेंड के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2023 की आर्थिक ग्रोथ 7 फीसदी से ज्यादा रहती है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन मान कर चलते हैं कि फिस्कल ईयर 2023 में भारत की GDP ग्रोथ 7 फीसदी रह सकती है।"

स्टैटिक्स मिनिस्ट्री ने GDP ग्रोथ पर अपना दूसरा पूर्वानुमान 28 फरवरी को जारी किया था। तब भारत की GDP ग्रोथ फिस्कल ईयर 2023 में 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

मिनिस्ट्री अब 31 मई को फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2023) के लिए पहला प्रोविजनल अनुमान जारी करेगा। स्टैटिक्स मिनिस्ट्री के 7 फीसदी ग्रोथ के पूर्वानुमान को आधार बना लें तो जनवरी-मार्च 2023 तिमाही में GDP की ग्रोथ 5.1 फीसदी रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें