Get App

महंगाई की मार, अप्रैल में 18-महीने के उच्चतम स्तर पर रह सकती है देश का रिटेल इंफ्लेशन

फ्यूल और खाने-पीने की चीजों के दाम में बढ़ोतरी से अप्रैल में लगातार चौथे महीने महंगाई RBI के तय दायरे से ऊपर बनी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 6:29 PM
महंगाई की मार, अप्रैल में 18-महीने के उच्चतम स्तर पर रह सकती है देश का रिटेल इंफ्लेशन
सरकार अप्रैल के खुदरा महंगाई दर से जुड़े आंकड़े 12 मई को जारी करेगी

अप्रैल महीने में देश की खुदरा महंगाई ( Retail Inflation) अपने 18 महीने के उच्चतम स्तर पर रह सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक पोल में यह बात सामने आई है। खुदरा महंगाई बढ़ने के पीछे मुख्य तौर पर फ्यूल और खाने-पीने की चीजों के दाम में बढ़ोतरी को वजह बताया गया है। इसके साथ ही यह लगातार चौथा महीना हो सकता है, जब खुदरा महंगाई RBI के 2 से 6 फीसदी के तय दायरे से ऊपर बनी रहेगी।

महंगाई में इस उछाल का पहले से ही अनुमान था। दरअसल हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के चलते कई महीनों तक फ्यूल के दाम नहीं बढ़े थे। बाद में मार्च के आखिरी हफ्ते और फिर अप्रैल में तेल कंपनियों ने तेजी से फ्यूल का दाम बढ़ाया। इसके अलावा रूस-यूक्रेन जंग के चलते ग्लोबल लेवर पर तेल और गैस की कीमतें ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं।

खुदरा महंगाई को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के जरिए मापा जाता है। CPI में करीब आधा वेटेज खाने-पीने से जुड़ी वस्तुओं का है। मार्च महीने में फूड इंफ्लेशन कई महीनों के उच्चतम स्तर पर रहा था और सब्जियों व कुकिंग ऑयल की अधिक कीमतों के चलते अप्रैल में भी इसके ऊंचे स्तर पर बने रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें