Get App

देश का चालू खाता घाटा मार्च तिमाही में घटकर 13.4 अरब डॉलर पर आया, FY22 में 3 सालों के सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा

देश का करेंट अकाउंट डेफिसिट (Current Account Deficit) मार्च तिमाही में घटकर GDP का 1.5 फीसदी रहा जो इससे पहले दिसंबर तिमाही में GDP का 2.6 प्रतिशत था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2022 पर 8:18 PM
देश का चालू खाता घाटा मार्च तिमाही में घटकर 13.4 अरब डॉलर पर आया, FY22 में 3 सालों के सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा
मार्च तिमाही में देश का चालू खाता घाटा GDP का 1.5 फीसदी रहा

भारत का चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही में घटकर 13.4 अरब डॉलर पर आ गया, जो इसकी ठीक पिछली तिमाही (दिसंबर 2021 तिमाही) में 22.2 अरब डॉलर था। इस तरह जनवरी मार्च तिमाही में 8.1 अरब डॉलर का घाटा रहा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

प्रतिशत के संदर्भ में बात करें तो, देश का करेंट अकाउंट डेफिसिट मार्च तिमाही में GDP का 1.5 फीसदी रहा जो इससे पहले दिसंबर तिमाही में GDP का 2.6 प्रतिशत था। RBI ने बताया, "जनवरी मार्च तिमाही में करेंट अकाउंट डेफिसिट घटने के मुख्य कारण व्यापार घाटे में कमी और प्राइमरी इनकम के खर्च में कमी रही।"

चालू खाता घाटा तब होता है जब किसी देश के कुल आयात का मूल्य, उसके कुल निर्यात के मूल्य से अधिक हो जाता है। व्यापार संतुलन इसी चालू खाता घाटा का एक हिस्सा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें