GDP Growth: सरकार ने मंगलवार की शाम वित्त वर्ष 2022 की अंतिम तिमाही (मार्च तिमाही) के जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किए। जनवरी से मार्च के दौरान जीडीपी 4.1 फीसदी बढ़ी है। कोरोना की तीसरी लहर और यूक्रेन क्राइसिस का असर मार्च तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ पर पड़ा है। मार्च तिमाही की सुस्त ग्रोथ को देखते हुए सरकार ने पूरे वित्त वर्ष (FY 2021-22) की ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 8.7% कर दिया है।
