अप्रैल-जुलाई 2023 में केंद्र सरकार का फिस्कल डेफिसिट बढ़कर 6.06 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में वित्तीय घाटा (fiscal deficit) 4.51 लाख करोड़ रुपये था। कंट्रोलर जनरल ऑफ एकाउंट्स की तरफ से 31 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 6.06 लाख करोड़ का आंकड़ा पूरे वित्त वर्ष (2024) के फिस्कल डेफिसिट टारगेट का 33.9 पर्सेंट है।
