रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) इंटरेस्ट रेट में बदलाव के बारे में फैसले लेती है। मई की शुरुआत से अब तक एमपीसी इंटरेस्ट रेट 1.40 फीसदी बढ़ा चुकी है। इसका मकसद तेजी से बढ़ते इनफ्लेशन को काबू में करना है। हालांकि, इंटरेस्ट रेट में ज्यादा बढ़ोतरी का खराब असर इकोनॉमिक ग्रोथ पर पड़ सकता है। मनीकंट्रोल ने इकोनॉमिक ग्रोथ (Economic Growth) और इनफ्लेशन (Inflation) के बारे में MPC के सदस्यों के साथ विस्तार से बातचीत की।
