Mother Dairy ने सोयाबीन और राइस ब्रान तेल किए सस्ते, 14 रुपये प्रति लीटर तक घटे भाव, जानिए कीमतें

कीमतों में इस कटौती से धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल का पॉलीपैक अब 180 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा, जो अभी तक 194 रुपये में मिल रहा था

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
केंद्र सरकार ने एडिबल ऑयल कंपनियों को वैश्विक स्तर पर कुकिंग ऑयल की कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को देने के निर्देश दिए थे

Mother Dairy : सरकार के निर्देश के बाद मदर डेयरी ने सोयाबीन (soyabean Oil) और राइस ब्रान ऑयल (rice bran oil) की कीमतें 14 रुपये तक घटा दी हैं। कीमतों में इस कटौती से धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (Dhara Refined Soyabean Oil) का पॉलीपैक 194 रुपये से घटकर अब 180 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

बुधवार को केंद्र सरकार ने एडिबल ऑयल कंपनियों (edible oil firms) को वैश्विक स्तर पर कुकिंग ऑयल की कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को देने के निर्देश दिए थे। दिल्ली-एनसीआर में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक मदर डेयरी धारा ब्रांड (Dhara Brand) के तहत खाद्य तेल की बिक्री करती है।

14 रुपये प्रति लीटर घटे दाम


कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सरकार के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को तेल कीमतों में आई गिरावट का लाभ देने का फैसला किया गया है। इसके तहत हमने धारा सोयाबीन तेल और धारा राइस ब्रान तेल की एमआरपी 14 रुपये प्रति लीटर तक कम कर दी है। नई कीमतों वाले उत्पाद अगले सप्ताह तक बाजार में उपलब्ध होंगे।’’

LIC Policy : मैच्योरिटी पर मिलेंगे 22 लाख रुपये, 4 ऑप्शन के साथ पेश हुई यह पॉलिसी, जानिए खूबियां

जानिए नई कीमतें

कीमतों में कटौती के बाद धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (Poly Pack) 194 रुपये प्रति लीटर की मौजूदा कीमत की तुलना में 180 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। वहीं, धारा रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल के पॉलीपैक की कीमत 194 रुपये प्रति लीटर से घटकर 185 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

सूरजमुखी तेल भी हो सकता है सस्ता

कंपनी को अगले 15-20 दिनों में सूरजमुखी तेल के एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में भी कमी होने की उम्मीद है। मदर डेयरी ने 16 जून को वैश्विक बाजारों में कीमतों में नरमी आने के साथ अपने खाद्य तेलों की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की थी।

ITR फाइल करने के लिए जरूरी है टैक्सेबल इनकम की जानकारी, जानिए कैसे कैलकुलेट करेंगे Taxable Income

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।