देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर मुंबई (Mumbai) शहर में ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए शहर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच निर्माण श्रमिकों (construction workers) को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कल यानी बुधवार को मुंबई के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजय पांडे (newly-appointed police commissioner Sanjay Pandey) से शहर के दर्जनों बिल्डरों की हुई मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया।
