Get App

'नेशनल सेमीकंडक्टर मिशन और स्मार्टफोन के प्रोडक्शन के लिए PLI स्कीम की है जरूरत', इंडस्ट्री ने दिए सरकार को सुझाव

ये सभी सुझाव बुधवार को 'आजादी का डिजिटल महोत्सव' में वरिष्ठ सरकारी मंत्रियों के सामने प्रेजेंटेशन में आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 2:00 PM
'नेशनल सेमीकंडक्टर मिशन और स्मार्टफोन के प्रोडक्शन के लिए PLI स्कीम की है जरूरत', इंडस्ट्री ने दिए सरकार को सुझाव
स्मार्टफोन के लिए PLI स्कीम की जरूरत (FILE PHOTO)

भारत को एक 'नेशनल सेमीकंडक्टर मिशन' बनाने की जरूरत है, क्योंकि 'दुनिया को इस सेक्टर में भारत की जरूरत है।' साथ ही अगर देश को 2025-26 तक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग में 300 बिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल करना है, तो स्मार्टफोन के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की भी जरूरत है। ये वे डिमांड हैं, जो इस सेक्टर की टॉप कंपनियों और इंडस्ट्रीज़ ने सरकार के सामने रखी हैं।

ये सुझाव बुधवार को चल रहे 'आजादी का डिजिटल महोत्सव' में वरिष्ठ सरकारी मंत्रियों के सामने प्रेजेंटेशन में आए। दरअसल इस कार्यक्रम में अलग-अलग कंपनियों और इंडस्ट्रीज़ के हेड ने इस पर अपना-अपना पक्ष रख रहे थे कि भारत अपने बड़े लक्ष्य को कैसे हासिल कर सकता है।

News18 ने इस प्रेजेंटेशन के हवाले से बताया, 'हम सेमीकंडक्टर बिजनेस का जिस तरह पीछा कर रहे हैं, उसी तरह दुनिया को भी सेमीकंडक्टर्स के लिए भारत की जरूरत है। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को भारत की जरूरत है। इसे ज़ोर-शोर से प्रमोट करें। नेशनल सेमीकंडक्टर मिशन बनाना एक मकसद होना चाहिए।'

टॉप 5 Infrastructure mutual funds, जिन्होंने एक साल में दोगुने से ज्यादा किया निवेशकों का पैसा

वेदांत ग्रुप, इंटेल इंडिया, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, NXP और IESA के वरिष्ठ अधिकारी सुपरकंडक्टर इंडस्ट्री के रोडमैप पर हो रही इस चर्चा में शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें