बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में इंडिया की ग्रोथ सबसे ज्यादा रहेगी, FY23 में 8.9% बढ़ सकती है GDP : Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री ने आर्थिक सुधार के लिए बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग की भावना के महत्व को रेखांकित किया

अपडेटेड May 20, 2022 पर 12:19 PM
निर्मला सीतारमण ने यह भरोसा भी जाहिर किया है कि भारत अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में भी ऊंची ग्रोथ के साथ आगे बढ़ता रहेगा

Nirmala Sitharaman : चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 में भारतीय इकोनॉमी के 8.9 फीसदी की मजबूत ग्रोथ के साथ आगे बढ़ने का अनुमान है, जिससे देश का मजबूत लचीलापन और तेज रिकवरी जाहिर होती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने यह बात कही है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सीतारमण ने यह भरोसा भी जाहिर किया है कि भारत अगले वित्त वर्ष में ऊंची ग्रोथ के साथ आगे बढ़ता रहेगा। न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 7वीं एनुअल मीटिंग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित हुए उन्होंने आर्थिक सुधार के लिए बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग की भावना के महत्व को रेखांकित किया।

भरोसेमंद डेवलपमेंट पार्टनर बना NDB


केंद्रीय मंत्री ने माना कि एनडीबी को उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक विश्वसनीय डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने गुजरात में गिफ्ट सिटी में इंडिया रीजनल ऑफिस की स्थापना की दिशा में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा, एनडीबी (NDB) आने वाले दशक में अपने सदस्य देशों के विकास के सफर में एक अहम और सार्थक भूमिका निभाएगा।

ऑनलाइन पेमेंट के लिए 1 जुलाई से आपको हर बार अपने कार्ड की पूरी डिटेल देनी पड़ेगी, जानिए क्या है मामला

बयान में कहा गया कि मौजूदा महामारी के दौरान के कारण, इस साल भारत की मेजबानी में यह एनुअल मीटिंग वर्चुअल मोड में हुई। इस साल की एनुअल मीटिंग की थीम ‘एनडीबी : ऑप्टिमाइजिंग डेवलपमेंट इम्पैक्ट’ थी, जो मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में विशेष रूप से प्रासंगिक है।

बड़ी अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा होगी भारत की ग्रोथ

इसमें कहा गया, “भारत के इस साल आजादी का 75वां साल मनाने का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत का आर्थिक विकास शानदार रहा है और इसके 8.9 फीसदी रहने का अनुमान है, जो सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।”

Prudent Corporate Advisory के शेयरों की लिस्टिंग 4% प्रीमियम के साथ 660 रुपए पर हुई

इस बैठक में ब्राजील, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और हाल में शामिल हुए बांग्लादेश और यूएई के गवर्नर/ अल्टरनेट गवर्नर भी शामिल हुए। ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के समूह द्वारा जुलाई, 2014 में स्थापित, एनडीबी ने एक साल बाद परिचालन शुरू किया।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।