देश के आठ इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स (Infrastructure Sectors) का आउटपुट मार्च 2023 में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जो पांच महीनों में सबसे कम है। सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में ये जानकारी दी गई। एक साल पहले मार्च 2022 में इन कोर सेक्टर (Core Sectors) का आउटपुट 4.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा था, जबकि फरवरी 2023 में इसका ग्रोथ रेट 7.2% था।
