आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बढ़ते कर्ज को लेकर अमेरिका सहित बड़े देशों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुनिया में कर्ज को बढ़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती, जिसमें महामारी का खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के चीफ इकोनॉमिस्ट रह चुके राजन ने रोम में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो देश कर्ज का बोझ बढ़ने दे रहे हैं वे खुद के लिए परेशानियां बढ़ा रहे हैं। ऐसे देशों को जब अगला संकट आएगा तब काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
