RBI ने FY23 में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 0.2 फीसदी घटाया, मार्च के बाद महंगाई से मिलेगी राहत

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 सितंबर को कहा इस फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी की ग्रोथ 7 फीसदी रहेगी। पहले उसने इस फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 11:21 AM
RBI ने कहा है कि इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहेगी।

RBI ने करेंट फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। उसने कहा है कि इस फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी की ग्रोथ 7 फीसदी रहेगी। पहले उसने इस फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 सितंबर को मॉनेटरी पॉलिसी पेश की। इसमें उन्होंने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहेगी। तीसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 4.6 फीसदी रहने का अनुमान है। चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च की तिमाही में भी जीडीपी ग्रोथ 4.6 फीसदी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : RBI के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के बाद जानिए कितनी हो जाएगी आपकी EMI


RBI अगले फाइनेंशियल ईयर यानी 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। यह RBI के पहले के अनुमान से ज्यादा है। पहले उसने अगले फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी ग्रोथ 6.7 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी।

अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में इकोनॉमी की रफ्तार सुस्त पड़ रही है। अमेरिका में जीडीपी में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में इंडियन इकोनॉमी की करीब 7 फीसदी की ग्रोथ बहुत राहत देने वाली है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस फाइनेंशियल ईयर में इनफ्लेशन के लिए 6.7 फीसदी के अपने अनुमान को बनाए रखा है। इस फाइनेंशिय की दूसरी तिमाही में इसके 6 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने अगले फाइनेंशियल ईयर में इसमें कमी आने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि अगले फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में यह घटकर 5 फीसदी पर आ सकता है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि कीमतों की स्थिति पर RBI करीबी निगाह रख रहा है। उन्होंने कहा कि फूड प्राइसेज बढ़ने की आशंका बनी हुई है। खरीफ की बुआई कम होने से कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। फूड इनफ्लेशन बढ़ने पर इनफ्लेशनरी प्रेशर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी का रुख इकोनॉमी की स्थिति पर निर्भर करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।