Get App

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 4.90% किया, बढ़ती महंगाई पर रहेगा फोकस

RBI Monetary Policy: मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने एक मत से रेपो रेट में आधा फीसदी बढ़ोत्तरी का फैसला किया है. RBI गवर्नर ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया भर में महंगाई बढ़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2022 पर 11:28 AM
RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 4.90% किया, बढ़ती महंगाई पर रहेगा फोकस
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट बढ़ा दिया है

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरे महीने रेपो रेट में इजाफा किया है। उसने रेपो रेट 0.50% बढ़ा दिया है। अभी रेपो रेट 4.40% था जो अब 4.90% हो गया है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट आधा फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया।

MPC के सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट में आधा फीसदी बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। बुधवार सुबह 10 बजे RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रिटेल इनफ्लेशन अभी सबसे बड़ा चैलेंज है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया भर में महंगाई बढ़ी है।

दास ने कहा कि यूक्रेन क्राइसिस के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। हालांकि कोरोनावायरस के संक्रमण और युद्ध के बावजूद इकोनॉमी में ग्रोथ जारी है। RBI गवर्नर ने आगे कहा कि महंगाई अब दुनिया भर के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के Accommodative Stance में भी बदलाव का ऐलान किया। इसका मतलब है कि नरम मौद्रिक नीति का दौर अब खत्म हो चुका है।

मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी में आज हुए अहम फैसले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें