Get App

Exit Poll का ऐलान, बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार, अब नजरें नए मुख्यमंत्री पर टिकीं

बिहार आबादी के लिहाज से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां विधानसभा की 243 सीटें और लोकसभा की 40 सीटें हैं। बिहार में एनडीए की जीत का मतलब है कि 2026 में तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम विधानभा चुनावों का सामना एनडीए पूरे आत्मविश्वास के साथ करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2025 पर 8:36 PM
Exit Poll का ऐलान, बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार, अब नजरें नए मुख्यमंत्री पर टिकीं
इस बार के विधानसभा चुनावों में भी एनडीए का मुकाबला राजद और कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन से था।

बिहार में एग्जिट पोल के नतीजों से एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के संकेत मिले हैं। इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए का चुनाव लड़ने का फैसला फायदेमंद रहा। हालांकि, अभी एग्जिट पोल के नतीजों को सिर्फ फाइनल नतीजों का संकेत माना जाता है। फाइनल नतीजों के लिए 14 नवंबर तक इंतजार करना होगा।

इस बार के विधानसभा चुनावों में एनडीए का मुकाबला राजद और कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन से था। चुनावों के मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में थी। लेकिन, एग्जिट पोल में उसकी हालत काफी पतली रहने के संकेत मिले हैं।

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल 2025 के मुताबिक, इस बार एनडीए को 140-150 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन के खाते में 85-95 सीटें आ सकती हैं। जनसुराज पार्टी को 0-5 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5-10 सीटें जा सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें