RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी पेश कर दी है। उसके रेपो रेट (Repo Rate) में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। मॉनेटरी पॉलिसी (Monetary Policy) को लेकर हुए ज्यादातर सर्वे में इकोनॉमिस्ट्स का यह कहना था कि केंद्रीय बैंक 8 जून को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा। लगातार दूसरी मॉनेटरी पॉलिसी में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। इससे पहले 6 अप्रैल को मॉनेटरी पॉलिसी में भी उसने रेपो रेट को मौजूदा स्तर पर बनाए रखा था।
