Get App

RBI MPC Meeting: अगले वित्त वर्ष 6 बार होगी मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक, पहली मीटिंग अगले हफ्ते

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगले वित्त वर्ष 2022-23 में छह बैठकें होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2022 पर 6:31 PM
RBI MPC Meeting: अगले वित्त वर्ष 6 बार होगी मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक, पहली मीटिंग अगले हफ्ते
RBI ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक से जुड़े कार्यक्रम का ऐलान किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति या मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अगले वित्त वर्ष 2022-23 में छह बैठकें होंगी। पहली बैठक 6-8 अप्रैल को होगी। मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठकें RBI के गवर्नर की अध्यक्षता में होती है और इसी बैठक में RBI रेपो रेट सहित मॉनिटरी पॉलिसी से जुड़े अन्य अहम दरों को तय करता है।

मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) घरेलू और आर्थिक स्थितियों पर विचार-विमर्श करके बाद द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करती है। RBI ने बुधवार 30 मार्च को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक से जुड़े कार्यक्रम का ऐलान किया। इसके मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के लिए MPC की पहली द्विमासिक बैठक 6 से 8 अप्रैल के बीच होगा। वहीं दूसरी बैठक छह से आठ जून को होगी।

कार्यक्रम के मुताबिक, तीसरी, चौथी और पांचवी बैठकें क्रमश: 2-4 अगस्त, 28-30 सितंबर और 5-7 दिसंबर के बीच होंगी। समिति की छठी और वित्त वर्ष की आखिरी बैठक 6-8 फरवरी 2023 को होगी। MPC में कुल छह सदस्य होते हैं। इसमें RBI के गवर्नर के अलावा केंद्रीय बैंक के दो प्रतिनिधि और तीन बाहरी सदस्य होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें