दुनिया की अर्थव्यवस्था इन दिनों चौतरफा चुनौतियों का सामना कर रही है। रिजर्व बैंक की फाइनेंशियल स्टेबलिटी रिपोर्ट में ये बात कही गई है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूती डटी हुई है। रिपोर्ट में और क्या खास बातें हैं ये बताते हुए सीएनबीसी आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने कहा कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था में चौतरफा चुनौतियां हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसके साथ ही यूक्रेन-रूस और इजराइल-हमास जैसे जियोपोलिटिकल संघर्ष ग्लोबल इकोनॉमी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में ग्लोबल ग्रोथ की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका है। दुनिया में क्षेत्रीय संघर्ष लंबा चल सकता है। हालांकि ग्लोबल कमजोरी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी बेहतर स्थिति में है। घरेलू फाइनेंशियल सिस्टम में सुधार जारी है।
