Get App

Real Estate सेक्टर ने आयरन, स्टील इनपुट्स पर ड्यूटी में कटौती का किया स्वागत, जानिए इंडस्ट्री को कैसे मिलेगा फायदा

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि यह समय से की गई पहल है और उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका सेक्टर पर अच्छा प्रभाव होगा, क्योंकि हाल के कुछ महीनों में स्टील, सीमेंट की इनपुट कॉस्ट 40-45 फीसदी तक बढ़ गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2022 पर 8:42 PM
Real Estate सेक्टर ने आयरन, स्टील इनपुट्स पर ड्यूटी में कटौती का किया स्वागत, जानिए इंडस्ट्री को कैसे मिलेगा फायदा
हाल के कुछ महीनों में स्टील, सीमेंट की इनपुट कॉस्ट 40-45 फीसदी तक बढ़ गई हैं, जिसका रियल एस्टेट उद्योग पर निगेटिव असर पड़ रहा है

सरकार ने एक दिन पहले कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी, स्टील और प्लास्टिक के कुछ कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि यह समय से की गई पहल है और उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका सेक्टर पर अच्छा प्रभाव होगा, क्योंकि हाल के कुछ महीनों में स्टील, सीमेंट की इनपुट कॉस्ट 40-45 फीसदी तक बढ़ गई हैं। इसके चलते डेवलपर्स कीमतें बढ़ाने को मजबूर हुए हैं।

वित्त मंत्री ने किया यह ट्वीट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 मई को एक ट्वीट के जरिये कहा था, “सीमेंट की उपलब्धता में सुधार और बेहतर लॉजिस्टिक के जरिए सीमेंट की कॉस्ट घटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, हम आयरन औरस्टील की कीमतें घटाने के लिए कच्चे माल पर कस्टम्स ड्यूटी में बदलाव कर रहे हैं। स्टील से जुड़े कुछ कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी भी घटाई जाएगी। कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें