Get App

Reliance Industries ने अबु धाबी की केमिकल कंपनी के साथ किया 2 अरब डॉलर का प्रोडक्शन JV

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अबु धाबी की केमिकल कंपनी के साथ किया ज्वाइंट वेंचर

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2021 पर 6:50 PM
Reliance Industries ने अबु धाबी की केमिकल कंपनी के साथ किया 2 अरब डॉलर का प्रोडक्शन JV
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अबु धाबी की केमिकल कंपनी के साथ किया ज्वाइंट वेंचर

पेटकेम दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd (RIL) ने केमिकल उत्पादन के लिए अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड RSC Ltd (Ta'ziz) के साथ 2 अरब डॉलर की साझेदारी की है। ये जानकारी कंपनी ने मंगलवार को दी।

नया संयुक्त उद्यम (joint venture) 2 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ क्लोर-अल्कली (chlor-alkali), एथिलीन डाइक्लोराइड (ethylene dichloride (EDC)) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (polyvinyl chloride (PVC) उत्पादन फैसिलिटी का निर्माण और संचालन करेगा।

RIL ने एक बयान में कहा, "संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन केमिकल्स के सर्वप्रथम उत्पादन का प्रतिनिधित्व करते हुए ये प्रोजेक्ट आयात करने और नई लोकल वैल्यू चैन्स के निर्माण करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर इन केमिकल्स की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें