Get App

खुदरा महंगाई दर 17 महीने के हाई पर, फरवरी के 6.07% से बढ़कर मार्च में 6.95% पर पहुंची

सरकार को खुदरा महंगाई के मोर्चे पर झटका लगा है। मार्च में CPI 6.95% पर रही है। जबकि इसके 6.28% पर रहने का अनुमान था.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 7:21 PM
खुदरा महंगाई दर 17 महीने के हाई पर, फरवरी के 6.07% से बढ़कर मार्च में 6.95% पर पहुंची
मार्च में CPI 6.95% पर रही है। जबकि इसके 6.28% पर रहने का अनुमान था।

सरकार को खुदरा महंगाई के मोर्चे पर झटका लगा है। मार्च में CPI 6.95% पर रही है। जबकि इसके 6.28% पर रहने का अनुमान था। बता दें कि फऱवरी में खुदरा महंगाई 6.07 फीसदी पर थी। गौरतलब है कि मार्च में खुदरा महंगाई 17 महीने के ऊपरी स्तर पर चली गई है।

बता दें कि मार्च में कोर CPI इंफ्लेशन फरवरी के 6 फीसदी के मुकाबले 6.4 फीसदी पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल के मुताबिक इसके 6.19 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

महीने दर महीने आधार पर मार्च 2022  में खाने पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर 7.68 फीसदी पर रही है जो कि फरवरी में 5.85 फीसदी पर थी। महीने दर महीने आधार पर देश में ग्रामीण क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर फरवरी के 6.38 फीसदी से बढ़कर मार्च में 7.66 फीसदी पर आ गई है जबकि शहरी क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर फऱवरी  के 5.75 फीसदी से बढ़कर 6.12 फीसदी पर आ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें