रूस और यूक्रेन में युद्ध (Russia-Ukraine Conflict) भड़क उठा है। रूस यूक्रेन के कम से कम 10 शहरों पर जमीन और आसमान से हमला कर रहा है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अब तक यूक्रेन के 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जाते है। यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई की है।
