RBI New Governor: रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। सरकार ने शक्तिकांत दास का कार्यकाल नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। 2018 में RBI के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की नियुक्ति हुई थी। मल्होत्रा को राज्य और केंद्र सरकार में वित्त और टैक्स के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। वह राजस्थान काडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 से RBI के गवर्नर का पदभार संभालेंगे। संजय मल्होत्रा IIT ग्रेजुएट हैं।
