Get App

निर्देशों का पालन नहीं होने पर TRAI टेलीकॉम कंपनियों को देगा नोटिस, जानें क्या हैं निर्देश

एयरटेल का कहना है कि 4-5 दिनों में ट्राई के निर्देशों को लागू कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 11:58 AM
निर्देशों का पालन नहीं होने पर TRAI टेलीकॉम कंपनियों को देगा नोटिस, जानें क्या हैं निर्देश
एयरटेल का कहना है कि 4-5 दिनों में ट्राई के निर्देशों को लागू कर सकता है

ट्राई (TRAI) के निर्देशों का टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 10 दिन के बाद भी पालन नहीं किये जाने के बाद ट्राई टेलीकॉम कंपनियों को तलब कर सकता है। Airtel और VodafoneIdea ने आदेश का पालन नहीं किया है। TRAI जल्दी ही टेलीकॉम कंपनियों से इस पर जवाब मांगेगा।

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को सभी पैक में पोर्टिंग SMS की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे लेकिन इस निर्देश के 10 दिन के बाद भी कंपनियों द्वारा उसका पालन होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। लिहाजा रेगुलेटर द्वारा उनसे इस पर स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।

गौरतलब है कि इस संबंध में ट्राई ने 7 दिसंबर को निर्देश जारी किए थे। जिसमें कंपनियों को पोर्टिग SMS की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसमें स्पष्ट किया गया था कि कंपनियों को सभी पैक में पोर्टिंग एसएमएस की सुविधा देनी थी। लेकिन 10 दिन के बाद भी Airtel, VodafoneIdea ने इसका पालन नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें