UP Board 12th Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। फतेहपुर की दिव्यांशी (Divyanshi) ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.40% मार्क के साथ टॉप किया है। कक्षा 12 का रिजल्ट शनिवार शाम 4 बजे जारी किया गया। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in पर देख सकते हैं।
