Get App

अगले पांच साल में यूपी की इकोनॉमी ₹1 लाख करोड़ की होगी, जानिए पूरा प्लान

सरकार को अगले पांच साल यानी वित्त वर्ष 2026-27 तक एक लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी जीडीपी में चार गुना वृद्धि करनी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2022 पर 10:26 AM
अगले पांच साल में यूपी की इकोनॉमी ₹1 लाख करोड़ की होगी, जानिए पूरा प्लान
यूपी सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, कंसल्टेंट बनने के लिए कंपनियां 14 अप्रैल तक अप्लाई कर सकती हैं। टेक्निकल बिड 18 अप्रैल को खोली जाएंगी।

उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी अगले पांच साल में 1 लाख करोड़ रुपये की होगी। राज्य सरकार ने अपने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया है। राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते के भीतर सरकार ने यह ऐलान किया है। इसके लिए सरकार एक कंसल्टेंट नियुक्त करने जा रही है।

अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2020 में एक कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसमें 8 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी। इनमें डेलॉयट, बोस्टन कंसल्टिंग, आईआईएम-लखनऊ और ग्रांट थॉर्टन शामिल थीं। लेकिन, तब यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने फिर से इस प्लान पर काम शुरू किया है।

यह भी पढ़ें : Stock In News: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे आपकी जोरदार कमाई , इनसे हरगिज ना चूके नजर

यूपी सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, कंसल्टेंट बनने के लिए कंपनियां 14 अप्रैल तक अप्लाई कर सकती हैं। टेक्निकल बिड 18 अप्रैल को खोली जाएंगी। वित्त वर्ष 2020-21 में यूपी सरकार की जीडीपी 19.40 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इस वित्त वर्ष यानी 2021--22 के दौरान इसके 21.74 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें