Indian Air Force की अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें अप्लाई करने से लेकर इससे जुड़ी बाकी सारी डिटेल

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) में अग्निवीर के लिए अप्लीकेशन भरे जाने की शुरुआत आज से ही यानी 17 मार्च से हो चुकी है। इस वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एयरफोर्स की ऑफीशियल वेबसाइट agneepathvayu.edac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। Air Force की अग्निपथ वैकेंसी के लिए परीक्षा 15 मई 2023 को आयोजित की जाएगी

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
Indian Air Force की अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें अप्लाई करने से लेकर इससे जुड़ी बाकी सारी डिटेल

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) ज्वाइन करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय सेना में ज्वाइनिंग की नई योजना अग्नीवीर स्कीम के तहत भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में वैकेंसी निकली हुई है। इस वैकेंसी के लिए आज से ही यानी 17 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एयर फोर्स ज्वाइन करने के इच्छुक युवा इसके लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर कर इंडियन एयर फोर्स ज्वाइन करने का सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हुई बाकी सारी डिटेल।

17 मार्च से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) में अग्निवीर के लिए अप्लीकेशन भरे जाने की शुरुआत आज से ही यानी 17 मार्च से हो चुकी है। इस वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एयरफोर्स की ऑफीशियल वेबसाइट agneepathvayu.edac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।

अग्निवीरों को बड़ा तोहफा! BSF के बाद अब CISF में भी 10% आरक्षण का ऐलान, फिजिकल फिटनेस टेस्ट में भी मिलेगी छूट


इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

Air Force की अग्निपथ वैकेंसी के लिए परीक्षा 15 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की न्यनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी कि इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की डेट ऑफ बर्थ 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता

Air Force की अग्नीवीर वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ गणित, फिजिक्स, और अंग्रेजी में 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने कम से कम 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा किया है वे भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।