Bihar Board 10th Result: आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Bihar Board 10th Result: बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर बोर्ड सचिव आनंद किशोर के साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करेंगे और रिजल्‍ट की घोषणा करेंगे। इस दौरान शिक्षामंत्री टॉपर्स की जानकारी देंगे और इनामों की भी घोषणा करेंगे। इसके बाद रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक करने का लिंक लाइव हो जाएगा। रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Board 10th Result: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट आज 28 मार्च को ही जारी होने वाले हैं

Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज (28 मार्च 2023) बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र results.biharboardonline.com, secondarybiharboardonline.com और onlinebseb.in वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को ताजा अपडेट के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जो दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाली है। इस दौरान BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर और विभाग और बोर्ड के अन्य अधिकारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षामंत्री टॉपर्स की जानकारी देंगे और इनामों की भी घोषणा करेंगे। इसके बाद रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक करने का लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर लाइव हो जाएगा।


लगभग 16 लाख छात्र इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिन्‍हें अब अपने रिजल्‍ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

ये हैं प्रमुख लिंक

इन 4 प्रमुख लिंक के जरिए छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र इन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से BSEB बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 का मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट की हार्ड कॉपी स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

results.biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

secondarybiharboardonline.com

onlinebseb.in

ऐसे करें डाउनलोड 

स्‍टेप 1: मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।                                                                        स्‍टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे 'BSEB Bihar 10th Board Result 2023' के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3: अब अपना रोल नंबर और रोल कोड सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर सब्मिट कर दें।

स्‍टेप 4: इसके आपकी मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुलकर आ जाएगी। इसके बाद इसे डाउनलोड कर लें।

स्‍टेप 5: भविष्य में जरूरत के लिए अपनी मार्कशीट की एक कॉपी अपने पास निकालकर रख लें।

ये भी पढ़ें- Bihar BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में 83.07% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 फरवरी, 2023 से 22 फरवरी, 2023 तक राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटरों पर किया गया था, जिसमें 16 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिहार बोर्ड 31 मार्च से पहले रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। 2022 में नतीजे 31 मार्च को घोषित किए गए। जबकि साल 2021 में रिजल्ट 5 अप्रैल, 2019 में 6 अप्रैल और 2018 में 26 जून को घोषित किए गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।